भोपाल। मध्य प्रदेश में सोमवार से हायर सेकेंडरी की परीक्षा शुरू हो गई है जबकि मंगलवार से मध्य प्रदेश हाई स्कूल की परीक्षा शुरू होगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा है कि, “प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकंडरी व हाईस्कूल की परीक्षाएं प्रारंभ होने जा रही है। इन परीक्षाओं को लेकर मैं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। बगैर तनाव व दबाव के, सकारात्मक सोच व अच्छे मन के साथ विद्यार्थी इन परीक्षाओं में हिस्सा ले। परिणाम को लेकर तनाव ना पाले, बस प्रयास अच्छे हो, यह कोशिश करें।“
बता दे कि इस साल करीब 19 लाख स्टूडेंट्स 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।
