पन्ना। बुंदेलखंड में मौसम ने अचानक करवट ली, जिसके कारण तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे जहाँ एक तरफ मौसम सुहाना हो गया है, वहीँ दूसरी तरफ किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे उभर आई है।
मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के पन्ना जिले में अचानक तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंताएं बढ़ गईं हैं। खेतों में लहलहा रही फसलों को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचा है।
