छतरपुर। विश्व पर्यटन स्थल खजुराहो में एक कार में अजगर घुसने से हड़कंप मच गया। हालाँकि घंटों की मशक्कत के बाद बमुश्किल अज़गर का रेस्क्यू कर उसे गाड़ी से बाहर निकाल लिया गया।
दरअसल छतरपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में शिवरात्रि का मेला चल रहा है। मेले में शामिल होने पहुंचे एक शख्स की कार के रिम (अलॉय व्हील) में अजगर घुस गया। मामले की जानकारी जैसे ही कार मालिक और लोगों को लगी, वहां डर का माहौल बन गया। इसके बाद घंटों की मशक्कत से अजगर को बाहर निकाला।
