छतरपुर। छतरपुर में हिन्दू-मुस्लिम ने भाईचारे का परिचय देते हुए गाय का रेस्क्यू किया। गाय एक गंदे और कचरे से लबालब कुएं में गिर गई थी। इसके बाद कुछ हिन्दू और मुस्लिम युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला।
दरअसल छतरपुर में प्रताप सागर तालाब चौपाटी पर एक खुला कुआं है। यह कुआं गंदे पानी और कचरे से भरा हुआ है। इस कुएं के गाय गिर गई थी। सबसे पहले इस बात की जानकारी कुछ मुस्लिम युवाओं को लगी। इसके बाद उन्होंने कुछ हिन्दू युवाओं को वहां इकट्ठा किया और हिन्दू-मुस्लिम युवाओं ने मिलकर गाय का रेस्क्यू शुरू किया।
गाय का रेस्क्यू करने के लिए में इमरान खान और अजय रैकवार रस्सी के सहारे कुएँ में उतरे और गोता लगाकर गाय को रस्सी बांधी। इसके बाद कुएँ के बाहर खड़े हिन्दू-मुस्लिम युवाओं ने रस्सी को खींचकर गाय को बाहर निकाला।
वहीँ इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्थानीय नगरीय प्रशासन और सरकार से अपील करते हुए जल्द से जल्द कुएं की बाउंड्रीबाल बनवाने की बात कही है ताकि अन्य कोई घटना न घट सके। गंदे कुएं में फंसी गाय को हिंदू-मुस्लिम युवाओं ने मिलकर निकालालोगों की मानें तो इस कुएं में इस तरह अक्सर कोई न कोई जानवर गिरता रहता है और इसी तरह मिलकर हम सभी मिलकर लोकल रेस्क्यू कर निकालते हैं। कुछ समय पहले ही यहां इसी कुएं में एक बिल्ली और कुत्ता भी गिर चुके हैं और उनकी भी इसी तरह से जान बचाई गई है।
