भोपाल। प्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने बिना नाम लिए दूसरे मंत्री प्रदीप जायसवाल पर हमला बोला है। गोविंद सिंह ने कहा कि जिनकी मानसिकता कांग्रेस की नहीं है, वह पार्टी छोड़कर चले जाए।
दरअसल गोविंद सिंह से जब प्रदीप जायसवाल को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मानसिकता ऐसी है, उन्हें अभी से पार्टी छोड़ देना चाहिए। अगर जिसको पार्टी में निष्ठा नहीं है तो ऐसे लोगों को अलग रास्ता चुन लेना चाहिए।
इसके अलावा खरीद-फरोख्त को लेकर गोविंद सिंह ने कहा कि भाजपा के कई विधायक भी हमारे सम्पर्क में हैं, लेकिन हम खरीद-फरोख्त में विश्वास नहीं रखते हैं। वहीँ चार लापता विधायकों को लेकर गोविंद सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ ही रहेंगे।
बता दे कि कमलनाथ सरकार में मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा था कि अगर कमलनाथ सरकार गिरती है तो वह अपनी शर्तों के साथ भाजपा को समर्थन दे सकते हैं।
