May 20, 2026

खजुराहो में कोरोना वायरस को लेकर ख़ास इंतज़ाम, एयरपोर्ट पर जाँच के लिए डॉक्टर्स की टीम तैनात

खजुराहो। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो के एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की एक विशेष यूनिट तैनात की गई है। यह यूनिट रोजाना खजुराहो आने-जाने वाले यात्रियों की जांच करेगी। संग्धित मरीज को एयरपोर्ट से ही अस्पताल भेजा जाएगा।

दरअसल बीते दिनों इटली से आए दल में कोरोना वायरस की आशंका के बाद से खजुराहो में दहशत का माहौल है। ऐसे में जिला प्रशासन वायरस को अलर्ट हो गया है। इसके लिए डॉ राकेश शुक्ला और उनके सहयोगी की टीम खजुराहो विमानतल पर यात्रियों की जांच कर रही है। यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है।

यही नहीं प्रशासन ने बाकायदा मीडिया को एयरपोर्ट पर बुलाकर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जानकारी दी। मामला चाहे जो भी हो पर इतना तो तय है कि इस तरह से खजुराहो आने-जाने और रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

गौरतलब है कि बता दें कि इटली से आए दल में कोरोना वायरस की खबर फैलने से हड़कंप की स्थिति बन गई थी और बाद में मामला झूठा निकला था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri