May 20, 2026

आईफ़ा अवार्ड पर कोरोना वायरस की तलवार

भोपाल। इंदौर में पहली बार आयोजित होने वाला आईफा अवार्ड कोरोना वायरस के कारण रद्द हो सकता है। आईफा अवार्ड के आयोजन से जुड़ी समिति आज भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर सकती है। कहा जा रहा है कि राज्य सरकार से सलाह के बाद ही समिति इस पर कोई फैसला लेगी।

फ़िलहाल भोपाल और इंदौर में आईफा अवार्ड को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 21 मार्च को भोपाल और 27 से 29 मार्च को इंदौर में आईफा अवार्ड से जुड़े कार्यक्रम होंगे। लेकिन दुनिया के बड़े हिस्से में फैल चुके जानलेवा कोरोना वायरस का असर आईफा अवार्ड पर भी पड़ सकता है। आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईफा अवार्ड को रद्द भी किया जा सकता है। हालाँकि इस पर अंतिम फैसला राज्य सरकार से सलाह के बाद ही लिया जाएगा।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri