सतना। सतना में ट्रक और बस की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है। वहीँ आधा दर्जन लोगों को भी चोंट आई है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर में भर्ती कराया गया है।
हादसा सतना के सभापुर थाना क्षेत्र के सुतीक्षण मुनि आश्रम के पास हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही सभापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक और बस की भिड़ंत के बाद कुछ लोग बस के नीचे दब गए। जिसके बाद उन्हें जेसीबी मशीन की मदद से निकालकर जान बचाई। हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ दो लोगों की मौत हो गई। वहीँ चार गंभीर रूप से घायल है।
