भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच नरोत्तम मिश्रा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में स्वागत किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सिंधिया बड़े नेता हैं, अगर वो बीजेपी में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।
गौरतलब है कि सोमवार को अचानक सिंधिया समर्थक मंत्री समेत करीब 17 विधायक अचानक से गायब हो गए हैं। कहा जा रहा है कि सभी 17 विधायक बेंगलुरु में हैं। फ़िलहाल सिंधिया और उनके समर्थक विधायकों से कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा हैं। वहीँ दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की है।
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिर सकती है।
