भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ट नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच मंत्री जीतू पटवारी ने नाम लिए बिना ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा है।
जीतू पटवारी ने ट्विटर पर लिखा है कि, “एक इतिहास बना था 1857 में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की मौत से, फिर एक इतिहास बना था 1967 में संविद सरकार से और आज फिर एक इतिहास बन रहा है… – तीनों में यह कहा गया है कि हाँ हम है…”
बता दे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गृहमंत्री अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। कयास लगाए जा रहे हैं कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
