भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्रवाई 26 मार्च तक स्थगित करने के बाद मध्यप्रदेश भाजपा सुप्रीम कोर्ट पहुँच गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और 9 भाजपा विधायकों ने जल्द फ्लोर टेस्ट कराने को मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में मंगलवार को सुनवाई करेगा।
दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की। दिग्विजय सिंह ने इस मुलाकात को सौजन्य मुलाकात बताया। वहीँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे भी विधानसभा स्थगित होने के बाद राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान भाजपा के विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की।
