उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में रोजाना होने वाली भस्मारती में प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मंदिर समिति ने बड़ा निर्णय लिया है।
मंदिर समिति के निर्णय के अनुसार 31 मार्च तक कोई भी आम या वीआईपी श्रद्धालु भस्मारती में भाग नहीं ले सकेगा। इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह में सामान्य दर्शन भी रोक लगा दी गई है।
