दमोह। दमोह कलेक्टर तरुण राठी ने जबलपुर से दमोह आने वाली सभी बसों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जबलपुर में कोरोना वायरस के मरीज सामने आने के बाद कलेक्टर ने यह निर्णय लिया है।
दरअसल जबलपुर में कोरोना वायरस के चार मरीज सामने आए हैं। ऐसे में कोरोना वायरस का संक्रमण दमोह में फैलने से रोकने के लिए कलेक्टर तरुण राठी ने मध्यप्रदेश मोटरयान नियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जबलपुर से दमोह आने वाली बसों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कोरोना वायरस को संपूर्ण राज्य के लिए संक्रामक रोग घोषित किया गया है। सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
