राजगढ़। राजगढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। पड़ोस में ही रहने वाले आरोपी ने घर ले जाकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के संडावता गाँव में रहने वाली 6 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के परिजन खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गोविंद कुशवाह बच्ची को बहला-फुसलाकर उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करके फरार हो गया।
जब मामले की जानकारी पीड़ित बच्ची के परिजनों को लगी तो वह बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने बच्ची का जिला अस्पताल राजगढ़ में मेडिकल करवाया। छापीहेड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध 54/20 ,धारा 376 एबी ,376 (2)(1) ,342 भादवि,5/6 पास्को एक्ट का मामला दर्ज करते हुए आरोपी गोविन्द कुशवाह निवासी संडावता को ग्रिरफ्तार कर लिया है।
