भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर बुलाए गए जनता कर्फ्यू का देश के अन्य प्रदेशों की तरह मध्यप्रदेश में भी असर दिखाई दे रहा है। प्रदेश के बड़े शहरों में कर्फ्यू जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित बड़े शहरों में लोग सुबह से ही अपने घरो में बैठे हुए है।
मध्यप्रदेश के सभी शहरों में लगभग एक जैसे हालात है। शहरों की सड़कें सूनी हैं, दुकानें बंद हैं, बस स्टॉप से लेकर मंदिर तक सब जगह सन्नाटा छाया हुआ है। रोजाना सुबह सैर करने वाले लोग भी आज घरो से बाहर नहीं निकले। टी स्टॉल बंद होने से रोजाना टी स्टॉल पर पड़ने वाली भीड़ भी आज दिखाई नहीं दे रही। रोजाना यात्रियों से भरे रहने वाले बस स्टॉप भी सुने पड़े हैं। चौराहों वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं। सिर्फ मेडिकल स्टोर्स, हॉस्पिटल खुले हुए नजर आ रहे हैं। इंदौर में सड़कों पर सिर्फ नगर निगम के सफाईकर्मी दिख रहे हैं। वहीँ मंदसौर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में आम दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
