भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह जनता के लिए किसी तरह की राहत का ऐलान कर सकते हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की जनता को नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उनके नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने लोगों से घरों में ही रहने की अपील की हैं। साथ ही उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि घबराए नहीं आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं आने देंगे।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि, ‘प्रिय बहनों और भाइयों, बेटे और बेटियों आप सबको नव वर्ष की, गुढ़ीब पड़वा की, चेत्र नवरात्रि की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि प्रारंभ हो रही है, चेत्र नवरात्रि, मैया से यही प्रार्थना है कि कोरोना वायरस हम कंट्रोल कर पाएं, सुख-समृद्धि। रिद्धि-सिद्धि आप सबके जीवन में आए। प्रधानमंत्री ने जो आह्वान किया है, कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का, 21 दिन लॉक डाउन, हम प्रधानमंत्री के आह्वान का अच्छे से पालन करें और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं अति आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं आने देंगे, आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे, हड़बड़ी में किसी को घर से निकलने की जरूरत नहीं है। रात को 8:00 बजे आज मैं अपने प्रिय प्रदेशवासियों को संबोधित करूंगा और मेरी कोशिश होगी की हर समस्या का समाधान निकालने में आपके पास आऊं। आइए मेरे प्रिय बहनों और भाइयों करोना वायरस संकट बढ़ा है, लेकिन हमारा संकल्प भी बड़ा है, लड़ेंगे उसको समाप्त करेंगे, बस घर से बाहर मत निकलिए, लक्ष्मण रेखा पार ना कीजिए।
