इंदौर। उज्जैन की कोरोना वायरस पॉजिटिव 65 वर्षीय महिला की इंदौर के एमवाय अस्पताल में मौत हो गई है। महिला पिछले तीन दिनों से इंदौर के एसवाय हॉस्पिटल में भर्ती थी। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार तड़के ही महिला के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। यह मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से होने वाली पहली मौत है।
दूसरी तरफ महिला के परिवार के सदस्यों की भी जाँच की जा रही है। साथ ही पुलिस ने जानसापुरा और केडीगेट को सील कर दिया है। अब न तो कोई इन क्षेत्र में जा पाएगा और ना ही कोई इस क्षेत्र से बाहर जा पाएगा।
वहीँ पुलिस ने बाहर सडकों पर बेवजह घूमने वाले लोगों को सबक सिखाया। पुलिस ने ऐसे लोगों पर हल्का बल प्रयोग भी किया। पुलिस ने सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों को सील कर दिया है। लोगों से बेवजह बाहर न आने की अपील की जा रही है।
