इंदौर। इंदौर कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हो गई हैं। यह सभी मामले पिछले दो दिनों में सामने आए हैं। इसी के साथ मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई हैं।
इंदौर में कोरोना वायरस पॉजिटिव के जो पांच मरीज सामने आए हैं, उनमे से दो 35 वर्षीय पुरुष रानीपुरा के रहने वाले हैं और दोनों एमवायएच अस्पताल में भर्ती हैं। वहीँ कोरोना पॉजिटिव पाई गई एक 55 वर्षीय महिला खातीवाला टैंक निवासी हैं और गोकुलदास अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। चौथा मरीज 38 वर्षीय पुरुष निपानिया निवासी हैं और शैलबी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। वहीँ खजराना निवासी एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली। महिला का इलाज सुयश अस्पताल में चल रहा है।
इससे पहले बुधवार को उज्जैन निवासी कोरोना पॉजिटिव महिला की उपचार के दौरान इंदौर के एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। ये न सिर्फ इंदौर, बल्कि मप्र में भी कोरोना से पहली मौत है। ख़ास बात यह है कि इंदौर में सामने आए मामलों में पांच नए मरीज उसी महिला के परिवार के हैं और रिश्तेदार हैं, जिनकी मौत हो गई है।
