May 20, 2026

गुजरात से पैदल ही झाबुआ-अलीराजपुर लौट रहे मजदूर, फ़ैल सकती हैं महामारी

झाबुआ। झाबुआ-अलीराजपुर से मजदूरी करने के लिए गुजरात गए मजदूर अब वापस अपने घरों की तरफ लौटने लगे हैं। लॉकडाउन के कारण परिवहन के सारे साधन बंद हैं। ऐसे में मजदूर पैदल ही 100 से 200 किलोमीटर का पैदल सफ़र तय करके अपने घर लौट रहे है। गुजरात में भी कोरोना वायरस के कई मरीज सामने आए हैं। ऐसे में इन मजदूरों के झाबुआ-अलीराजपुर आने से यहां महामारी फ़ैल सकती हैं।

दरअसल कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इस कारण परिवहन के सारे साधन बंद हो गए हैं। काम करने के लिए गुजरात पहुंचे मजदूर अब काम न होने के कारण अपने घर लौट रहे हैं। बड़ी संख्या में गुजरात गए मजदूर अपने घर यानि झाबुआ-अलीराजपुर आ रहे हैं। वाहन ना होने के कारण मजदूर पैदल ही 100 से 200 किलोमीटर का पैदल सफ़र तय करके अपने घर लौट रहे हैं।

ख़ास बात यह है कि प्रशासन की तरफ से इन्हें रोकने या इनकी जाँच की कोई व्यवस्था नहीं की गई हैं। जिले की सीमा पर ग्रामीण चोर रास्ते से अपने गांव में पहुंच रहे हैं। अगर इनमे से किसी मजदूर को कोरोना वायरस पॉजिटिव हुआ, तो इससे अन्य लोगों में भी यह महामारी फ़ैल सकती हैं। साथ ही झाबुआ-अलीराज के गांवों में भी यह महामारी फ़ैल सकती हैं। वहीँ प्रशासन ने अभी तक इसको लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाए हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri