मंडला। कान्हा टाइगर रिज़र्व में एक बाघ शावक की मौत का मामला सामने आया है। मृत शावक की उम्र एक साल से कम बताई जा रही है। पार्क प्रबंधन का कहना है कि बाघ की मौत आपसी कारणों से हुई है।
दरअसल कान्हा टाइगर रिज़र्व के देवतलाई परिसर के प्रकोष्ठ क्रमांक 127 में गश्ती दल ने एक अवयस्क बाघ का मृत शरीर देखा। सूचना मिलने पर कान्हा टाइगर रिज़र्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृत शावक के शरीर का परीक्षण करने पर पता चला है कि किसी अन्य बाघ ने इस पर हमला किया और उसके शरीर का कुछ हिस्सा खा लिया।
पार्क प्रबंधन ने बताया कि पिछले चार दिनों से इस क्षेत्र में एक बाघ-बाघिन का जोड़ा देखा जा रहा है। ऐसे में हो सकता है कि बाघ ने ही इस बाघ शावक हमला किया हो। फ़िलहाल क्षेत्री अमले द्वारा घटना स्थल और उसके आसपास अन्य साक्ष्यों के लिए सघनता से जांच की जा रही है।
