शिवपुरी। लॉकडाउन के दौरान शिवपुरी में बेवजह घरों से बाहर घूम रहे लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने ऐसे लोगों को घुटनों के बल चलवाया और उनसे बुलवाया कि कोरोना में घर से निकलना पाप है और गलत है।
दरअसल कोरोना की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। इसके बावजूद लोग घरों से बेवजह बाहर घूम रहे हैं। शिवपुरी में पुलिस ने ऐसे ही लोगों को पकड़कर उन्हें घुटने के बल चलने की सजा दी। पुलिस की सजा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग पुलिस की कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं।
