June 10, 2026

भिंड में मुस्लिम नेताओं ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को दिया धन्यवाद, इंदौर की घटना की निंदा की

भिंड। इंदौर में डॉक्टरों पर हुई घटना के विरोध में भिंड में मुस्लिम नेताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को गुलाब का फूल देकर धन्यवाद दिया। संकट की इस घड़ी में अपनी सेवाएँ देने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही इंदौर में हुई घटना की जमकर निंदा की।

दरअसल इंदौर सहित देश के कुछ हिस्सों में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार एवं बदतमीजी करने की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच भिंड में मुस्लिम नेता कासिम खान और फहीम खान के साथ ही पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राकेश सिंह चतुर्वेदी जिला अस्पताल पहुंचे और जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत मिश्रा सहित डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को गुलाब का फूल देकर धन्यवाद दिया।

इस दौरान मुस्लिम नेताओं ने मेडिकल स्टाफ से और चिकित्सकों से कहा कि जिस प्रकार से देश की सीमाओं की रक्षा सैनिक कर रहे हैं, ठीक उसी प्रकार से देश के अंदर मरीजों की रक्षा आप सब कर रहे हैं। हम आप सब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हम इंदौर जैसी घटनाओं को लेकर शर्मिंदा भी हैं। हम इंदौर की घटना की निंदा करते हैं।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri