June 10, 2026

कोरोना के चलते 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मृत व्यक्ति के पिता में कल ही हुई कोरोना वायरस की पुष्टि

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में कोरोना वायरस के कारण 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। एडीएम राजेश बाथम ने युवक की मौत की पुष्टि की है। कल ही मृत व्यक्ति के पिता में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

बता दे कि मृतक किशनलाल इंदौर के वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ था और जिले के केवलारी गांव का रहने वाला था। वह अपना इलाज कराने के लिए 2 दिन गुलाबरा में अपनी बहन के घर रुका था। जानकारी मिली है कि किशनलाल ने दो दिन गुलाबरा, दो दिन लालबाग, दो दिन ग्राम मालहन वाड़ा में बिताए हैं। वो लॉक डौन से पहले ही छिंदवाड़ा आया था और 7 दिन छिंदवाड़ा में बिताए हैं।

फ़िलहाल प्रशासन उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की जांच कर रहा है। इसके पहले छिंदवाड़ा से भेजे गए 9 सैम्पल नेगेटिव निकले थे। प्रशासन ने सभी तरह के आवागमन पर पूरी तरह रोक लगाई है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri