भोपाल। रविवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 23 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भोपाल में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 41 पर पहुंच गई हैं। इनमें 20 जमाती और 12 स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। वहीँ देर रात भोपाल में कोरोना से एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है। यह भोपाल में कोरोना से पहली मौत हुई है।
बता दे कि रविवार को सामने आए 23 नए मामलों में 9 स्वास्थ्य विभाग के अफसर और 1 कर्मचारी, 12 जमाती और एक सब्जी व्यापारी का बेटा शामिल है। वहीँ देर रात नर्मदा हॉस्पिटल में भर्ती 52 साल के नरेश खटीक की कोरोना वायरस से मौत हो गई। नरेश खटीक को तीन दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती किया गया था। रविवार को ही उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
राजधानी भोपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए शहर में सोमवार से सख्त लॉक डाउन करने का निर्णय लिया है। मेडिकल स्टोर्स, गैस एजेंसी, दूध पॉर्लर और करीब आधे पेट्रोल पंप के अलावा सब कुछ बंद रहेगा। शहर के 23 इलाकों को कंटेनमेंट किया गया है। जो भी इन इलाकों में घूमता हुआ नजर आएगा, उन्हें सीधे गिरफ्तार किया जाएगा।
