भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की जिंदगी ज्यादा जरुरी हैं। अगर जरुरत पड़ी तो लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने बयान में कहा कि, लॉकडाउन हटाने का फैसला परिस्थिति को देखकर करेंगे। जनता की जिंदगी ज्यादा जरुरी हैं। अर्थव्यवस्था बाद में भी खड़ी कर लेंगे। लेकिन लोगों की जिंदगी चली गई तो वापस कैसे लाएंगे। जो परिस्थिति मैं भोपाल और इंदौर में देख रहा हूँ, उससे हमें सावधानी रखने की जरुरत है। अगर जरुरत पड़ी तो लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाएगा। जनता हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
