भोपाल। उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बाद अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी कोरोना को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने कोरोना के तेजी से हो रहे प्रसार को रोकने के लिए प्रदेश के तीन शहरों इंदौर, भोपाल और उज्जैन को सील करने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को अधिक कोरोना संक्रमण वाले इंदौर, भोपाल और उज्जैन को पूरी तरह सील करने के आदेश दिए है। साथ ही दूसरे जिलों के उन क्षेत्रों को भी सील किया जाएगा, जहां कोरोना के मरीज पाए गए हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन इन क्षेत्रों में हो रही आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाए और इन क्षेत्र में जरुरी सामानों की आपूर्ती सुनिश्चित करे। जरुरी होने पर जिला प्रशासन लोगों के घरों तक सामान पहुंचाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया है कि जरुरत पड़ने पर मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें।
