खंडवा। खंडवा में कोरोना वायरस के पांच पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें एक स्थानीय व्यक्ति है जबकि चार 4 व्यक्ति कर्नाटक के जमाती है और यहां मक्का मस्जिद में रुके हुए थे। इन मामलों के सामने आने के बाद प्रशासन ने खंडवा में कर्फ्यू लगा दिया है।
कलेक्टर तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि पहला मरीज 34 वर्ष का व्यक्ति है जिसे 3 दिन से बुखार था एवं उसके पिताजी जेद्दा से 12 मार्च को लौटे थे। मरीज की हालत अभी स्थिर है। उसे खंडवा के कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। वहीँ खंडवा की मक्का मस्जिद में रुके हुए जमात के 17 में से चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बाकि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सभी जमाती कर्नाटक के रहने वाले है।
इन सभी प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही इनके निवास एवं आसपास के स्थल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और इनकी कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सर्वे की कार्रवाई आज सुबह से टीम बनाकर प्रारंभ कर दी है। खंडवा में कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है।
