देवास। लॉकडाउन के कारण इलाज के लिए अपने भाई के साथ इंदौर जा रही महिला को पुलिस ने बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया। महिला ने पुलिस को स्वास्थ्य का हवाला भी दिया, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। आख़िरकार भाजपा नेता सुनील पुरोहित, मंडल अध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद महिला इलाज के लिए रवाना हो सकी।
दरअसल महिला विनिता पति रवि पाटीदार के टांके कट जाने से पेट में दर्द उत्पन्न हो गया। ऐसे में वह अपने भाई लक्की के साथ इलाज के लिए इंदौर रवाना हुआ। लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने दोनों को डांट कर भगा दिया। पुलिस ने उनकी एक बात नहीं सुनी।
इसके बाद महिला ने पति ने चापड़ा में भाजपा नेता सुनील पुरोहित, मंडल अध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह से सम्पर्क किया। तब जाकर महिला को इलाज के लिए इंदौर जाने की अनुमति मिली। इस मामले को लेकर सुनील पुरोहित ने अनुविभागीय अधिकारी किरण शर्मा से चर्चा की और शर्मा ने मामले की जांच की बात कही।
