भोपाल। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
दरअसल आज बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती है। ऐसे में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान बोर्ड ऑफिस पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ऐसे में पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
