May 19, 2026

भोपाल, इंदौर और उज्जैन को छोड़कर बाक़ी ज़िलों में रबी की फसलों की होगी ख़रीदी

भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार से इंदौर, भोपाल और उज्जैन को छोड़कर अन्य जिलों में रबी की फसलों की खरीदी शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और फसलों की खरीदी के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान इंदौर, भोपाल और उज्जैन को छोड़कर अन्य जिलों में बुधवार से किसानों की उपज की खरीदी शुरू करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन में संक्रमण अधिक है, इसलिए खरीदी तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

बता दे कि खरीदी केंद्र पर किसानों की ज्यादा भीड़ ना पहुंचे, इसलिए किसानों को एसएमएस करके बुलाया जाएगा। छोटे किसानों को पहले बुलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार उत्पादन अधिक हुआ है। इसलिए ऐसे बंदोबस्त किए जाने चाहिए, जिससे किसान को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। किसान को बेची गई उपज का भुगतान अधिकतम एक सप्ताह के भीतर किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री शिवराज ने किसानों से आग्रह किया है कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए खरीदी केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था का आवश्यक रूप से पालन करें।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri