कटनी। लॉकडाउन और चिलचिलाती धूप के बावजूद प्रदेश की एक युवती इन दिनों बेजुबान जानवरों का सहारा बनी हुई है। युवती अपनी माँ से साथ गौवंश, बंदरों और पक्षियों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रही है। युवती की जानवरों की भूख मिटाने की लगन देख उनके परिजन भी इस काम मे उसकी मदद कर रहे हैं।
लॉकडाउन में जहां ज्यादातर लोग घरों में टीवी और मोबाइल से चिपके हुए हैं, वहीँ कटनी की रहने वाली अमिता श्रीवास सूनी सड़कों पर घूम-घूम कर जानवरों को खाना खिला रहीं हैं। अमिता न केवल गाय, बैल को चारा भूसा खिलाती है बल्कि बंदर और पक्षियों के खाने का भी भरपूर इंतजाम करती है।
बता दे कि भूसा के साथ-साथ पशु-पक्षियों का पेट भरने के लिए सब्जी-फल की व्यवस्था भी अमिता खुद अपने पैसों से करती हैं। अमिता सिलाई का काम कर पैसों का प्रबंध करती हैं और उन पैसों से जानवरों की भूख मिटाती है। अमिता ने जानवरों की देखरेख के लिए उन्होंने गौ रक्षा कमांडो फोर्स का भी किया हुआ है। वह गौ रक्षा कमांडो फोर्स की जिलाध्यक्ष हैं।
अमिता की लगन देखकर उनके परिजन भी इस काम मे उसकी मदद कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान जब बाजारों में सन्नाटा पसरा है तो आवारा मवेशी भूख प्यास से भटक रहे हैं। ऐसे में अमिता श्रीवास इन बेजुबानों के लिए किसी मसीहा से कम नही है।
