सतना। शनिवार को एक सांभर जंगल का रास्ता भटक कर सतना जिले के रामनगर में बनी पानी की टंकी तक पहुँच गया। लोगों को जैसे ही वहां एक सांभर होने की सूचना मिली देखने वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने तुरंत रिहायशी बस्ती से लगे बाउंड्री के अंदर सांभर होने की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है। सांभर की सुरक्षा और हालात सामान्य करने को लेकर पुलिस व वन विभाग की टीम ने इकट्ठा हुई भीड़ को मौके से हटाया। फ़िलहाल सम्भार को पकड़ कर पुनः जंगल पर छोड़ने के प्रयास किए जा रहे है।
