May 18, 2026

सड़क दुर्घटना में हुई बछड़े की मौत तो पंचायत ने सुनाया गाँव भोज और कन्या दान का फरमान

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना में सड़क दुर्घटना में बछड़े की मौत पर वाहन मालिक को दोहरी सजा का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने तो वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया ही है। साथ ही समाज ने भी उसका बहिष्कार कर दिया है। समाज ने व्यक्ति को कन्यादान करने का फरमान सुनाया है।

मामला सागर जिले की बीना तहसील के लखाहार गाँव का है। 20 अप्रैल को प्रदीप ठाकुर की कार से हुई टक्कर में गाय के बछड़े की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने प्रदीप ठाकुर केस दर्ज कर लिया है। लेकिन इस घटना के बाद ग्रामीणों ने भी प्रदीप का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों के अलावा रिश्तेदारों ने भी प्रदीप के परिवार से दूरी बना ली।

बहिष्कार खत्म करने के एवज में समाज ने प्रदीप से गंगा स्नान करने और गाँव वालों को भोज कराने के लिए कहा। इस पर प्रदीप प्रयागराज गए और 15 दिन पहले गंगा स्नान कर लौटे। साथ ही ग्रामीणों को भोज भी कराया। अब पंचायत ने प्रदीप के सामने समाज में वापस लौटने के लिए कन्यादान करने का फरमान सुनाया है।

वहीं दूसरी तरह प्रदीप का कहना है कि उनके परिवार का बहिष्कार करने से उन्हें तकलीफ जरुर हुई हैं लेकिन उनका परिष्कार भी हुआ है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri