भोपाल। राजधानी भोपाल में बुधवार से शादी के कार्यक्रम में अधिकतम 40 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा सुबह और शाम को सैर करने के लिए पार्क को भी खोल दिया गया है। फैक्ट्री, इंडस्ट्री, कंस्ट्रक्शन के लिए सातों दिन परिवहन को मंजूरी दे दी है। हालांकि सिनेमाघर फिलहाल बंद ही रहेंगे।
बता दे कि मंगलवार शाम को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए थे। इसके तहत बुधवार को राजधानी में इंटरटेनमेंट और थीम पार्क को छोड़कर शेष बड़े पार्क को खोल दिया गया है। यहां शहर के लोग सुबह और शाम को सैर कर सकेंगे। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
इसके अलावा बुधवार से राजधानी भोपाल में शादी के कार्यक्रम में अधिकतम 40 लोगों के शामिल होने की मंजूरी दे दी है। हालांकि शादी के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा। साथ ही अब शहर में सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिष्ठान, होटल और दुकानें रात 8:30 बजे की बजाय 9 तक खुली रहेंगी। शनिवार और रविवार को केवल होम डिलीवरी, पार्सल और कहीं भिजवाने के लिए खोलने की अनुमति दी जाएगी।
