सतना। क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूरों ने 14 दिन में स्कूल की तस्वीर बदल कर रख दी है। अपनी मेहनत से मजदूरों ने स्कूल को वंदे भारत एक्सप्रेस में तब्दील कर दिया है। सरपंच और मजदूरों ने मिलकर की रंगत ही सवार दी है।
कोरोना संकट के इस मुश्किल दौर में कई जगहों से आ रही सकारात्मक तस्वीरे दिल को सुकून दे रही है। ऐसी ही एक तस्वीर सतना जिले के जिगनहट ग्राम पंचायत के स्कूल से सामने आई है।
दरअसल इस स्कूल को इन दिनों क्वारंटाइन सेंटर बना दिया गया है। यहां कोरोना के संग्धिद मरीजों को रखा जा रहा है। यहां अन्य राज्यों से लौटे मजदूरों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। ऐसे में यहां रहने वाले मजदूरों ने खाली समय का सदुपयोग करने की इच्छा जताई।
इस पर गाँव के सरपंच ने इन्हें रंग रोगन के साथ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। आज इन मजदूरों ने मिलकर स्कूल का नक्शा ही बादल दिया है। मजदूरों ने स्कूल को वंदे भारत एक्सप्रेस का रूप दे दिया है। इससे स्कूल बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
