May 17, 2026

मप्र में 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

भोपाल। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है। विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा कई जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जाहिर की है।

गौरतलब है कि इस बार प्रदेश में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, आगर, शाजापुर, खंडवा, विदिशा, अशोकनगर, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, दमोह और सागर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद संभागों के जिलों सहित सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, उज्जैन, देवास, शाजापुर, खंडवा और अशोकनगर जिले में  गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जाहिर की है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri