May 18, 2026

होशंगाबाद में विश्व हिन्दू परिषद के नेता रवि विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या की गई

होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में विश्व हिन्दू परिषद के गोरक्षा जिला प्रमुख रवि विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 6-7 बदमाशों ने पहले से घात लगाकर रवि विश्वकर्मा पर हमला किया। इससे रवि विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेजा। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

दरअसल होशंगाबाद जिले के पिपरिया में शुक्रवार शाम को रवि विश्वकर्मा अपनी गाड़ी से रेलवे अंडरब्रिज से निकल रहे थे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद 6-7 बदमाशों ने उसकी गाड़ी रोककर लाठी, राड़ से हमला कर दिया। इसके बाद रवि विश्वकर्मा को गाड़ी से बाहर निकालकर कट्टे से 2 गोली उसके सर में मार दी। इससे रवि की मौके पर ही मौत हो गई।

रवि विश्वकर्मा के साथ गाड़ी में बजरंग दल के प्रांत सह संगठन मंत्री राजकुमार सिंह और सुरेश पटेल भी बैठे थे। हमलावरों ने लाठी मारकर दोनों को घायल कर दिया।

इस मामले में पुलिस ने मृतक रवि विश्वकर्मा के भाई अमित व साथ राजकुमार सिंह तथा सुरेश पटेल के बयान के आधार पर हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वारदात के सबूत जुटाने के लिए पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri