May 17, 2026

प्रशासन की अनदेखी से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद बनाई अपने गाँव की सड़क

इंदौर। रास्ता ख़राब होने से हर साल बारिश के दिनों में खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन से भी की, लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया। ऐसे में प्रशासन की अनदेखी से तंग आकर ग्रामीणों ने खुद ही सड़क का निर्माण कर दिया है। अब खेतों तक बाइक और कार आसानी से जा सकती है।

दरअसल इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के तलावली गाँव के लोगों को हर साल बारिश के कारण खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती थी। वहीं प्रशासन भी किसानों की समस्या की अनदेखी कर रहा था। ऐसे में गाँव के लोगों ने खुद ही चंदा इकट्ठा करके 4 लाख रुपए में 2 किलोमीटर लंबी सड़क बना ली।

गाँव में रहने वाले मनमोहन पटेल का कहना है कि हर साल बरसात के कारण खेतों में जाने में परेशानी होती थी। इसकी शिकायत प्रशासन से की थी, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो सका। ऐसे में ग्रामीणों खुद ही चंदा इकट्ठा करके सड़क का निर्माण किया है।

मनमोहन पटेल ने बताया कि हमने 4 लाख रुपए में 2 किलोमीटर लंबी मजबूत सड़क बनवाई है। जबकि ठेकेदार के अनुसार 1 किलोमीटर लंबा डामर रोड़ का कोटेशन 65 लाख रुपए रहता है। अगर 65 लाख रुपए से एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाए तो उसे 20-25 साल तक चलना चाहिए लेकिन सड़क एक-दो साल में ही ख़राब हो जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितना भ्रष्टाचार होता है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri