May 17, 2026

ग्वालियर-चंबल अंचल में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, शुक्रवार को 120 नए मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 14297 हो गई है। प्रदेश में इस समय कोरोना के 2655 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 593 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 53 नए मामले सामने आए हैं। इससे भोपाल में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3230 पर पहुँच गया है। शुक्रवार को डिस्चार्ज हुए 18 मरीजों को मिलाकर भोपाल में अब तक 2169 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। भोपाल में 957 सक्रिय मरीज है।

इंदौर में शुक्रवार को 1447 सैंपल की जाँच की गई, जिनमें से 34 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इंदौर में अब तक कोरोना से 241 लोगों की मौत हो चुकी है। इंदौर में सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है। फ़िलहाल इंदौर में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 842 पर पहुँच गई है।

ग्वालियर-चंबल अंचल में शुक्रवार को एक बार फिर से कोरोना विस्फोट हुआ है। शुक्रवार को अंचल में सर्वाधिक 120 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से मुरैना में 78 मामले, ग्वालियर में 28, शिवपुरी में 5, भिंड में 4, दतिया में 3 और श्योपुर में 2 नए मामले सामने आए हैं। मुरैना में अब तक कोरोना के 632 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 413 सक्रिय मरीज है। वहीं ग्वालियर में अब तक कोरोना के 464 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 304 मरीज स्वस्थ हो चुकी हैं। इनके अलावा भिंड में अब तक 269 जबकि दतिया में 46 मरीज सामने आ चुके हैं।

अलीराजपुर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 5 नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 12 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। देवास और मंदसौर में कोरोना के 4-4 नए मामले सामने आए हैं। वहीं रतलाम, खरगोन, झाबुआ और बड़वानी में कोरोना के 2-2 नए मामले सामने आए हैं। शाजापुर में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जबलपुर में शुक्रवार को कोरोना 9 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 430 पर पहुँच गई है। इनमें से 344 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं कटनी में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके अलावा सिंगरौली, शहडोल और दमोह में 2-2 जबकि डिंडौरी, पन्ना में 1-1 नया मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri