May 17, 2026

मध्यप्रदेश में बिगड़ रही कोरोना संक्रमण की स्थिति, एक दिन में रिकॉर्ड 837 नए मामले सामने आए

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। रविवार को प्रदेश में कोरोना के 837 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। इससे प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 22600 हो गई है। वहीं रविवार को हुई 15 लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 721 पर जा पहुंचा है।

राजधानी भोपाल में रविवार को सर्वाधिक 149 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। यह लगातार चौथा दिन है जब भोपाल में 100 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। इससे भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 4392 पर पहुँच गई है।

इंदौर में लगातार पांचवें दिन भी 100 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं। रविवार को यहां 120 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6155 पर पहुँच गया है। इंदौर में अब तक 295 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं।

मालवा-निमाड़ को फ़िलहाल कोरोना से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। क्षेत्र में संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को मंदसौर में कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 125 हो गई है, वहीं धार में 26 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने से यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 204 हो गई है। उज्जैन और रतलाम में 19-19 नए मामले सामने आए है। उज्जैन में अब तक संक्रमण के 986 मामले सामने आ चुके है, वहीं रतलाम में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 288 हो गया है। इनके अलावा देवास में 18, खंडवा में 24, नीमच में 7 और शाजापुर में 4 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं।

ग्वालियर में रविवार को कोरोना के 69 नए मामले सामने आए हैं। इससे जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 1707 पर पहुँच गई है। इनमें से 946 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं जबकि 11 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इसके अलावा रविवार को मुरैना में 11, शिवपुरी में 8, भिंड में 6, दतिया में 5 और श्योपुर में 2 नए मामले सामने आए हैं।

महाकोशल-विंध्य में रविवार को 51 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 29 मामले जबलपुर से सामने आए हैं जबकि नरसिहपुर में 8, रीवा में 6, बालाघाट में 4, शहडोल, सतना, कटनी, डिंडौरी में 1-1 नया मामला सामने आया है।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri