खजुराहो। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो पर दो साँपों के बीच जमकर लड़ाई हुई। लगभग दो घंटे की लड़ाई की बाद एक साँप ने दूसरे साँप को निगल लिया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इस नजारे को अपने कैमरों में कैद कर लिया।
दरअसल खजुराहो के शिल्प ग्राम में दो साँपों का आमना-सामना हो गया। एक साँप की लंबाई करीब 6 फीट थी जबकि दूसरे की लंबाई करीब 5 फीट थी। आमना-सामना होते ही दोनों के बीच लड़ाई शुरु हो गई। एक-दूसरे ने पहले खूब पटखनी दी। करीब दो घंटे तक दोनों के बीच जबर्दस्त संघर्ष चलता रहा। बड़े साँप ने छोटे साँप को अपने मुँह में जकड लिया। वह छटपटाता रहा लेकिन बडे साँप ने उसे नहीं छोड़ा। 10 मिनट के बाद छोटा साँप जैसे-तैसे चंगुल से छुटा और दूर जाकर गिर गया।
इसके बाद भी बड़े साँप ने हार नहीं मानी उसने फिर से उस पर हमला बोल दिया। इस बार उसने अपने मुँह में छोटे साँप को ऐसा जकड़ा कि वह छुट नहीं पाया। आखिरकार छोटे साँप ने दम तोड दिया और बड़ा साँप उसे निगल गया। साँप को निगलते ही लंबा वाला साँप वहां से चला गया। कुछ लोगों ने जब यह नजारा देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे में यह नजारा कैद कर लिया।
