इंदौर। सोशल मीडिया पर दुकान खोलने की अफवाह फैलाने के आरोप में इंदौर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी व्हाट्सएप्प के जरिए इंदौर में दुकान खोलने की अफवाह फैला रहा था। जिसके बाद इंदौर पुलिस ने करवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुक़द्दमा दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया।
पुलिस ने बताया कि व्हाट्सएप्प ग्रुप में एक फ़र्ज़ी मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें इंदौर में दुकानें खोलने की बात कही जा रही है। मैसेज के साथ उन दुकानों की सूची तथा उनके खुलने के समय भी लिखा है। पुलिस ने इस फ़र्ज़ी मैसेज पर करवाई करते हुए इंदौर के महेश गिरधर नगर निवासी अनिल पिता तोलराम चेलानी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मल्हारगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।
वहीँ कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि दुकानें खोले जाने की अफवाह फ़ैलाने के आरोप में संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
