होशंगाबाद। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव समेत पांच भाजपा विधायकों से सायबर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है। इन विधायकों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और होशंगाबाद विधायक सीताशरण शर्मा भी शामिल है। सीताशरण शर्मा का कहना है कि उनके पास भी राज्यपाल के नाम से फ़ोन आया था।
सीताशरण शर्मा ने बताया कि मैं दोपहर 12 बजे अपने ऑफिस में बैठा था। इस दौरान मेरे पास एक फ़ोन आया। फ़ोन करने वाले शख्स ने मुझसे कहा कि मैं लालजी टंडन बोल रहा हूँ। इसके बाद मुझसे पूछा कि आपकी पहचान का कोई बैंक वाला है क्या। इसके बाद उस शख्स ने कहा कि मेरा बिहार में रिश्तेदार है, उसे कुछ काम है। इसके बाद मैंने उन्हें थोड़ी देर में फ़ोन लगाने का कहकर फ़ोन काट दिया। इसके बाद उस शख्स का फ़ोन कनेक्ट नहीं हुआ।
