बड़वानी। प्रदेश के गृहमंत्री बाला बच्चन का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में बाला बच्चन उपस्थिति लोगों से कहते नजर आ रहे हैं कि आप जो राशि मांगना चाह रहे हो उससे ज्यादा दूंगा। लेकिन पहले आप कांग्रेस पार्टी जॉइन करो। अब हम मूर्ख नहीं बनने वाले है।
यह वीडियो ग्राम पंचायत जलगौन पाटिल समाज के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। वीडियो में बाला बच्चन लोगों से कह रहे हैं कि, हमने 50 -50 करोड़ की सड़कें स्वीकृत कराई, मांगलिक भवन और मंदिर के पैसे दिए, मंदिर में बैठ के कसम खाई और चुनाव आया तो सब हमारे खिलाफ गए। सनगांव, संगोदा, बिल्वा डेब और रणगांव में पैसे दिए। चुनाव में सब हमारे खिलाफ गए। हमने 50-50 हजार किसानों के कर्ज माफ किए। लिस्ट लेकर आऊंगा 50 प्रतिशत लोगों का कर्ज माफ हुआ है। हम तुम्हारे लिए सब करे और तुम फूल फूल करो तो हम मूर्ख नही बनेंगे।
