May 9, 2026

प्रज्ञा सिंह को ज़िंदा जलाने की धौंस देने वाले विधायक ने स्वागत में लगवाए पोस्टर

राजगढ़। भोपाल की सांसद और भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी देने वाले कांग्रेस विधायक ने रविवार को प्रज्ञा ठाकुर के स्वागत के लिए ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेस विधायक ने शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर गांधीजी के विचार लिखे। पूरे शहर में 400 बैनर एवं पोस्टर लगाए गए। इस कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास व जिले के प्रभारी मंत्री जयवर्धनसिंह भी पहुंचें।

दरअसल ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने गोडसे को देशभक्त बताने पर प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने ट्विटर पर लिखा था कि, “विधायक गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019 समय सायं 4:00 बजे जला लीजिए।”

अपने बयान के लिए प्रज्ञा से माफी मांगने के बाद विधायक गोवर्धन दांगी ने 8 दिसंबर को प्रज्ञा के स्वागत के लिए पूरे शहर में गांधीजी के स्लोगन वाल पोस्टर लगा दिए। इसके साथ ही जगह-जगह गांधीजी के भजनों को लाउडस्पीकर चलाए गए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि हमर अहिंसा वादी लोग है और प्रज्ञा सिंह ठाकुर का स्वागत महात्मा गांधी के प्रिय भजनों से करेंगें।

हालाँकि प्रज्ञा ठाकुर रविवार को ब्यावरा नहीं आई। उन्होंने शनिवार को अपने बयान में कहा कि, “सदन का विशेष सत्र चल रहा है, अभी मैं दिल्ली में हूं, आगामी दिनों में ब्यावरा जरूर आऊंगी।“

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri