मंदसौर। मंदसौर के एक स्कूल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से 30 से 35 बच्चे घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि मंदसौर के जैन स्कूल स्कूल परिसर में पहले से ही मधुमक्खी का छत्ता था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे हटाया नहीं। शुक्रवार को जब मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया तो स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को अस्पताल ले जाने के बजाय एक कमरे में बंद कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से घायल बच्चे बंद कमरे में परेशान होते रहे।
आखिर में सूचना मिलने पर पुलिस स्कूल में पहुंची और बच्चों को अपनी गाड़ी में ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
