भोपाल। भाजपा ने गुरुवार को मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए दूसरे उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया है। भाजपा ने बड़वानी के रहने वाले प्रोफेसर सुमेर सिंह सोलंकी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
इससे पहले भाजपा ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम का ऐलान किया है। सिंधिया शुक्रवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। वहीँ कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने वाला है। पहले तीन सीटों में से दो सीटें कांग्रेस और एक सीट भाजपा के पास जाती नजर आ रही थी। लेकिन हाल ही में बदले सियासी घटनाक्रम के बाद अब दो सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के पास जाने के आसार है।
