भोपाल। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्यप्रदेश में जल्द ही भाजपा की सरकार बनाने का दावा किया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि आने वाले 8 से 10 दिन में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है।
साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में स्वागत किया है। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, ज्योतिरादित्य सिंधिया बड़े कद के नेता हैं। उनका भाजपा में स्वागत है। सिंधिया का प्रदेश भाजपा कार्यालय में भव्य स्वागत किया जाएगा।
वहीँ सिंधिया के पोस्टर पर कालिख पोतने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह उनकी छोटी मानसिकता है। जब तक सिंधिया उनके साथ थे, तब देवता समान थे। इनके भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए सिंधिया भाजपा में शामिल हुए हैं। सिंधिया ने सत्ता में रहते हुए भी हमेशा जनता की आवाज उठाई है। सिंधिया ने कहा था कि मैं सड़क पर उतरूंगा तो कमलनाथ ने कहा था कि उतर जाएं। आज वह सड़क पर उतर गए तो पूरी सरकार ही सड़क पर आ गई हैं।
