May 10, 2026

मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिले भाजपा विधायक, कहा – सरकार पर कोई संकट नहीं

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा 26 मार्च तक स्थगित होने के बाद प्रदेश में सियासी उठापटक और तेज हो गई है। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी मौजूद थे।

नारायण त्रिपाठी ने इस दौरान कहा कि सरकार पर कोई संकट नहीं, मैं विकास के साथ हूं। वहीँ कांग्रेस के साथ जाने के सवाल पर नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जो क्षेत्र के लिए काम करेगा उसके साथ जाऊंगा। नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा स्थगित करने के लिए भी स्पीकर को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि नारायण त्रिपाठी इससे पहले भी बागी तेवर अपना चुके हैं। नारायण त्रिपाठी ने शरद कोल के साथ मिलकर मानसून सत्र के दौरान क्रॉस वोटिंग भी की थी। कांग्रेस ने इन्हीं 2 विधायकों के अपने साथ होने का दावा किया था।

Written by XT Correspondent

bettilt giriş bettilt giriş bettilt pin up pinco pinco giriş bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis giriş casinomhub giriş rokubet giriş slotbey giriş marsbahis giriş casino siteleri