भोपाल। पिछले कई दिनों से हरियाणा के मानेसर में ठहरे हुए भाजपा विधायक वापस भोपाल लौट आए हैं। देर रात भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंचे भाजपा विधायकों का अभिवादन करने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव पहुंचे। इस दौरान गोपाल भार्गव ने भाजपा विधायकों से बातचीत की।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक आज विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेंगे। वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी जयपुर में ठहरे अपने विधायकों को भोपाल बुला लिया है। हालाँकि कांग्रेस के 16 बागी विधायक अभी भी बेंगलुरु में ही रुके हुए हैं। उन्हें भोपाल लाने के लिए 3 चार्टर्ड प्लेन तैयार खड़े हैं।
कहा जा रहा है कि भाजपा उन्हें आज भोपाल बुला सकती है। अगर आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट नहीं होता है तो भाजपा अपने और बागी विधायकों की राजभवन में राज्यपाल के सामने परेड करा सकती है।
